विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला आयोजित 

( 780 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Apr, 26 14:04

वास्तुविदों को पेरिस से प्रेरणा लेनी चाहिए - जैन 

विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला आयोजित 

उदयपुर  | विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान, महावीर इंटरनेशनल एवं जैन इंजीनियर्स सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इंजी. प्रियंका अर्जुन जैन थीं। उन्होंने भवनों, सभागारों तथा बैंक्वेट हॉल की डिजाइन एवं निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उदयपुर की पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यहाँ लंबवत् (वर्टिकल) विकास की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने उपस्थित सदस्यों एवं स्कूली बच्चों द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत कोठारी संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर.के. चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के.एल. कोठारी, कुलप्रमुख ने की। डॉ. महीप भटनागर, विज्ञान समिति के अध्यक्ष ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। कोठारी संस्थान के महासचिव इंजी. महावीर प्रसाद जैन ने संचालन किया। जैन इंजीनियर्स सोसाइटी के अध्यक्ष कर्नल अभय लोढ़ा ने व्याख्यान की सारांश व्याख्या की। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण संबंधी एक बैनर का विमोचन किया। सुधर्मा स्कूल के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
व्याख्यानमाला में डॉ. के.एल. तोतावत, डॉ. सुजान सिंह, डॉ. आर.के. गर्ग, मुनिश गोयल, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर.के. खोखावत, शांतिलाल भंडारी, इंजी. एस.सी. बड़िवाल, डॉ. बी.एल. चावत, इंजी. एस.सी.के. वैद एवं अन्य अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.