बच्चों को दी कानूनी प्रावधानों की जानकारियां

( 3479 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Apr, 26 14:04

न्यायिक अधिकारी पहुंचे स्कूल, बच्चों को साइबर क्राइम, पोक्सो, नालसा, रालसा, डालसा के बारे में किया जागरूक

बच्चों को दी कानूनी प्रावधानों की जानकारियां

उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशां के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित समस्त न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में पहुंचे एवं स्कूली बच्चों एवं स्टाफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए जागरूक किया ।

परिवर्तनशील मंगलवार के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने मिरेन्डा उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को साइबर क्राइम, पोक्सो कानून, नालसा, रालसा, डालसा एवं तालुका विधिक सेवा समितियां के बारे में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी। साथ ही कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में जागरूक भी किया । उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं के न्यायिक अधिकारीगण सरकारी एवं निजी विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी।  
एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा राजस्थान भर के विद्यालयों में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है, इस कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया । परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गुप्ता तथा एडीजे कुलदीप शर्मा मिरेन्डा उच्च माध्यमिक विद्यालय पंहुचे एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को परिवर्तनकारी मंगलवार योजना के तहत साइबर क्राईम से बचने के उपाय, पोक्सा कानून, पोश अधिनियम, किशोर न्याय बालको को संरक्षण अधिनियम, जे.जे.बी. न्यायालय, निःशुल्क विधिक सहायता, नाल्सा हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल, प्रत्येक विद्यालय, साईबर हेल्पलाईन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 10़98,  एवं स्कूलों स्थापित किये जाने वाले जूनियर लीगल लीट्रेसी क्लब के बारे में जागरूक किया गया ।
एडीजे कुलदीप शर्मा ने यह भी बताया कि प्रत्येक न्यायिक अधिकारी अपने साथ एवं शिकायत पेटी भी स्कूलो में लेकर गए, स्कूली बच्चो एवं स्टॉफ को कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटी के बारे में जागरूक किया गया । उक्त शिकायत पेटी स्कूलो में ही रखी गई है, उक्त शिकायत पेटी में स्कूली बच्चे एवं स्टाफ शिकायत डालेंगे, उक्त शिकायत पेटी को दो दिन बाद कोर्ट मंगवाया जाएग जिसे खोलने की अनुमति केवल मात्र जागरूक करने वाले न्यायिक अधिकारी होगी । कक्षा 9 से 12 तक के प्रत्येक सरकारी एवं निजी विद्यालय में जूनियर लीगल लीट्रेसी क्लब खोले जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है । जुनियर लीगल लीट्रेसी क्लब में प्रधानाचार्य, एक सीनियर अध्यापक स्टॉफ जो महिला होगी, दो छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया जाने हेतु संबंधित शाला प्रधान को निर्देशित कर दिया गया है । मिरेन्डा स्कूल के निदेशक डॉ दिलीप सिंह यादव एवं मोना पालीवाल प्राचार्या द्वारा एडीजे कुलदीप शर्मा का स्वागत किया गया । परिवर्तनशील मंगलवार के शुभारंभ समारोह के अवसर पर अभिनव उच्च माध्यमिक विद्यालय गारियावास में एडीजे कुलदीप शर्मा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, अभिनव उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान उप्रेन्द्र रावल भी मंचासीन रहे ।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.