सलीम स्वतंत्र की सबसे अच्छी अपनी रेल,देश हमारा सबसे प्यारा पुस्तकों का लोकार्पण

( 600 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Apr, 26 14:04

के डी अब्बासी 

सलीम स्वतंत्र की सबसे अच्छी अपनी रेल,देश हमारा सबसे प्यारा पुस्तकों का लोकार्पण

कोटा । हिंदी साहित्य समिति व पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल राजभाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल साहित्यकार सलीम स्वतंत्र वरिष्ठ लोको पायलट की दो पुस्तकें 'सबसे अच्छी अपनी रेल', 'देश हमारा सबसे प्यारा' का मेनाल अधिकारी क्लब में लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं लेखाधिकारी राजकुमार प्रजापति रहे। अध्यक्षता बाल कहानीकार डॉ रघुराज सिंह

कर्मयोगी ने की। अति विशिष्ट अतिथि रेलवे के मंडल चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुपर्णा सेन राय, डॉ शशि जैन एवं वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही रहे। पत्र वाचन डॉ युगल सिंह ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय महा विद्यालय में हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ रामावतार सागर ने कहा कि कविताओं का प्लेटफार्म मां की लोरियां और घर के आंगन से मोबाइल की ओर शिफ्ट हो गया है। लेकिन सलीम स्वतंत्र की कविताएं साधारण बोल चाल की भाषा में लिखी गई हैं। जिन्हें बच्चा आसानी से आत्मसात कर सकता है। जिस दिन बाल साहित्यकारों का इतिहास लिखा जाएगा सलीम स्वतंत्र को अवश्य स्थान मिलेगा। 
             तारे स्कूल के बच्चों एवं मंचासीन अतिथियों को लेखक की तरफ से स्मृति चिन्ह,शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। श्री हिंदी साहित्य समिति कोटा के साहित्यकारों ने सलीम स्वतंत्र का सारस्वत सम्मानित किया। इस अवसर पर कोटा रेलवे स्टेशन डायरेक्टर नंदकिशोर मीणा,दीनानाथ त्रिपाठी, पत्रकार के डी अब्बासी, कालीचरण राजपूत, जमील कुरैशी, वाजिद अली, सुधीन्द्र गौड़ साहित्य कला मंदिर, कमलेश कुमार, सुरेंद्र सिंह गौड़,बिगुल जैन, पुखराज झाला,दीनबंधु मीणा,रमेश अग्रवाल अधीर,हैदर राजस्थानी, हेमराज सिंह हेम,नहुष व्यास, ज्ञान सिंह गंभीर, काव्यांजलि प्रकाशक नवीन गौतम,बनवारी लाल नौरावत,हरी मोहन सिंह,पूरनमल मेहरा,लेखराज मेहरा,रशीद अहमद,फरीद मोहम्मद, सद्दीक खान,मो.सलमान खान, महेंद्र सिंह गौड़, गीतम सिंह. उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.