बीसीआई का बीसीआई जैसलमेर चैप्टर लांच, गोल्डन सिटी में टूरिज्म सेक्टर को मिलेंगे नये पंख : मुकेश माधवानी

( 1086 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Apr, 26 18:04

बीसीआई का बीसीआई जैसलमेर चैप्टर लांच, गोल्डन सिटी में टूरिज्म सेक्टर को मिलेंगे नये पंख : मुकेश माधवानी

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने पश्चिमी राजस्थान में अपना विस्तार करते हुए बीसीआई जैसलमेर टूरिज्म चैप्टर की घोषणा की है। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि मिस्टर डेजर्ट  धीरज पुरोहित बीसीआई जैसलमेर के अध्यक्ष होंगे।

उन्होंने बताया कि जितेंद्र सिंह राठौड़ को बीसीआई जैसलमेर का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस नए चैप्टर के माध्यम से जैसलमेर के पर्यटन और व्यापारिक परिदृश्य को एक नई दिशा मिलेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज पुरोहित ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वे हॉस्पिटैलिटी उद्योग में एक होटल व्यवसायी और पर्यटन पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि द एलीट कैसल जैसे पैन-इंडिया ट्रैवल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनका उद्देश्य हमेशा सार्थक और अनुभव-आधारित यात्राएं प्रदान करना रहा है।

पुरोहित ने बताया कि बीसीआई जैसलमेर का मुख्य उद्देश्य विरासत और सांस्कृतिक संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। हम स्थानीय जीवनशैली और परंपराओं को प्रामाणिक रूप से दुनिया के सामने रखेंगे। साथ ही, हमारा विशेष जोर इको-फ्रेंडली और टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं पर होगा ताकि प्रकृति का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जैसलमेर चैप्टर न केवल व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं और स्थानीय समुदायों के बीच पर्यटन शिक्षा और जागरूकता फैलाने का कार्य भी करेगा।

जैसलमेर के सामाजिक एवं पर्यटन क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्व जितेन्द्र सिंह राठौड़ वर्तमान में रेड क्रोस सोसायटी, जैसलमेर के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे रॉयल डेजर्ट सफारीज प्राइवेट लिमिटेड, जैसलमेर के संस्थापक चेयरमैन हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने थार में पर्यटन को नई पहचान दिलाई है।

राठौड़ केमल पोलो इंडिया के संस्थापक भी हैं, जिसने पारंपरिक ऊंट पोलो खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा वे इंटक के लाइफ मेंबर के रूप में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनका बहुआयामी योगदान जैसलमेर के सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण माना जाता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.