'जवान' फेम एटली की भव्य फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘एए22 x ए6’(AA22 x A6) अब  ‘राका’, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर टाइटल का ग्लोबल ऐलान

( 901 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Apr, 26 13:04

'जवान' फेम एटली की भव्य फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘एए22 x ए6’(AA22 x A6) अब  ‘राका’, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर टाइटल का ग्लोबल ऐलान

भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों में शामिल एटली की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक एए22 x ए6 (AA22 x A6) का आधिकारिक टाइटल अब 'राका' हो चुका है और इसका ऐलान आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर किया गया है, जिसने एटली और अल्लू अर्जुन के फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।
टाइटल रिवील के साथ जारी पोस्टर फिल्म की दुनिया की एक झलक रही है, जो डार्क, इंटेंस और रहस्यमयी विजुअल टोन से भरपूर है। पोस्टर में दिखाए गए क्रिएचर जैसे एलिमेंट्स एक बड़े और अलग  सिनेमाई यूनिवर्स की ओर इशारा करते हैं, जो दर्शकों को नया अनुभव देने वाला है।
'राका' एक भव्य फैंटेसी-एक्शन एंटरटेनर है, जिसे खासतौर पर ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है, जिसमें निर्देशक एटली  शानदार स्केल, दमदार कहानी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन न सिर्फ एक बिल्कुल नए और पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएँगे, बल्कि यह किरदार उनके अब तक के करियर से अलग और काफी दमदार होगा।
फिल्म के निर्देशक एटली कुमार, जो अपने बड़े और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, 'राका  के जरिए एक ऐसा यूनिवर्स तैयार कर रहे हैं जिसमें फैंटेसी, एक्शन और इमोशन का मेल होगा।
इस संदर्भ में एटली कुमार ने कहा, "राका, सिर्फ एक फिल्म नहीं है… यह मेरे जीवन का एक हिस्सा है, जिसे मैंने सालों तक संभालकर रखा। 18 साल तक मैंने इस एक आइडिया को जिंदा रखा। इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया और हर समय मेरे साथ रहा। और सच कहूं… यह तो बस शुरुआत है।”
एटली कुमार के साथ सन पिक्चर्स ने भी इस प्रोजेक्ट को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी कोशिशों में से एक बताया। उनका कहना है कि एटली की कहानी और अल्लू अर्जुन की स्टार पावर मिलकर 'राका' को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाएगी।
यह फिल्म सन पिक्चर्स, अल्लू अर्जुन और एटली कुमार के बीच एक बड़ा सहयोग है, जो भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगा।
फिलहाल फिल्म के टाइटल रिलीज़ के साथ ही 'राका' ने यह भी साफ कर दिया है कि यह फिल्म एक भव्य और नया सिनेमाई अनुभव देने वाली है, जो ग्लोबल स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.