उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के जिला महा मंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें संस्था का मानद सदस्य का सम्मान पत्र दिया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा महासभा का आभार व्यक्त किया गया एवं आश्वासन दिया कि समाज के किसी भी कार्य के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, महा मंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल एवं जिला कार्यकारणी सदस्य एवं लश्करी पंचायत के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।