बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट “एक्सप्रेस फार्मेसी” पर आज, जुटेंगे बीसीआई के मेम्बर्स

( 672 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Apr, 26 18:04

बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट “एक्सप्रेस फार्मेसी” पर आज, जुटेंगे बीसीआई के मेम्बर्स

उदयपुर। बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) अल्फा की वर्क प्लेज विजिट आज 10 अप्रैल को शोभागपुरा स्थित “एक्सप्रेस फार्मेसी” में बीसीआई अल्फा के सदस्य और होस्ट अक्षय सामर एवं आशीष सामर के वर्क प्लेस पर शाम 6 बजे से होगी।

वर्क प्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना, आपसी नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और नए अवसरों की संभावनाओं को समझना रहा।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया इस प्रकार की वर्कप्लेस विज़िट से सदस्यों को नए व्यवसायिक आयामों को समझने का अवसर मिलता है, जिससे वे अपने कार्य में नवाचार और सुधार ला सकते हैं।

वहीं अल्फा के प्रेसिडेंट देवेन्द्र सिंह करीर ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार करना, ज्ञान का आदान-प्रदान करना और व्यवसायिक विकास के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

एक्सप्रेस फार्मेसी के संचालक और होस्ट अक्षय सामर एवं आशीष सामर ने बताया कि वर्क प्लेस विजिट में वे अपने कार्यस्थल की कार्यप्रणाली, सेवाओं एवं व्यवसाय के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रबंधन, ग्राहक सेवा और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से फार्मेसी क्षेत्र के बारे में बताएंगे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.