डॉo अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के अनिल धारीवाल जिलाध्यक्ष नियुक्त

( 433 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Apr, 26 18:04

दलित समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य किया जाएगा : अनिल धारीवाल

डॉo अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के अनिल धारीवाल जिलाध्यक्ष नियुक्त

श्रीगंगानगर : डांo अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष पद पर दलित समाज के हितों की रक्षा के लिए लम्बे समय से संघर्षरत अनिल धारीवाल को नियुक्त किया गया है। डांo अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी प्रदेशाध्यक्ष रिटायर आईपीएस सतवीरसिंह ने अनिल धारीवाल को डांo अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए नियुक्ति-पत्र जारी किया है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने प्रदेशाध्यक्ष रिटायर आईपीएस सतवीर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के संविधान के अनुसार अपने दायित्व का निर्वहन कर दलित समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने का विश्वास दिलाया है तथा दलित समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए अथक प्रयासों एवं बौद्धिक क्षमता, निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यों से कार्य करूंगा।  
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.