अष्टम पोषण पखवाड़ा 23 अप्रैल तक

( 587 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Apr, 26 18:04

नेहरू पार्क से हुई शुरूआत

अष्टम पोषण पखवाड़ा 23 अप्रैल तक

श्रीगंगानगर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार अष्टम पोषण पखवाड़ा 2026 देशभर में 09 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाया जायेगा।।
पोषण पखवाडे की मुख्यथीम जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास (मैक्सिमाइजिंग ब्रेन डेवलपमेंट इन थे फर्स्ट सिक्स ईयर ऑफ़ लाइफ) विषय पर केन्द्रित होकर जन आन्दोलन को सशक्त बनाने तथा परिवार और समुदाय में बच्चों के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी जागरुकत्ता को बढ़ाने का प्रयास करेगा। पोषण पखवाडे का उदघाटन 09 अप्रैल 2026 के प्रातः 8.30 बजे नेहरू पार्क श्रीगंगानगर से किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाई गई और हाथों में स्लोगन व पोस्टर्स लिए हुए पोषण रैली निकाली गई। रैली को उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री ऋषभ जैन एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री गौतम ऋषि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पोषण रैली का समापन पब्लिक पार्क में किया गया।
उपनिदेशक श्री ऋषभ जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया और पोषण पखवाड़े के दौरान सभी गतिविधियों को उत्साह पूर्वक आयोजन कर सभी हितधारकों एवं जनसमुदाय की अधिकत्तम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। रैली के समापन पर राजस्थान पुलिस विभाग की कालिका पेट्रोलिंग ग्रुप द्वारा राजकॉप सिटिजन ऐप के बारे में एवं महिला सुरक्षा के सबध में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.