नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के मुख्यालय में ‘‘उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर एसोसिएशन’’ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उत्तर रेलवे मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रमोटी अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक का मुख्य आकर्षण इस माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान रहा। एसोसिएशन के साथियों ने उनके बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। एसोसिएशन की ओर से अधिकारियों की पदोन्नति के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की जानकारी साझा की गई। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ‘‘मिसलेनियस कैटेगरी’’ के अधिकारियों के प्रमोशन के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए भविष्य में प्रयासों को और अधिक तेज किया जाएगा।
बैठक में एसोसिएशन के मुख्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप सर्व श्री श्यामलाल वाधवा, जतिंदर कुमार, दीपक राज, अमित जैन, मंगेश काशीमकर, एच.सी. यादव शामिल रहे।
बैठक के समापन पर एसोसिएशन ने सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करने और रेलवे की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कुलतार सिंह भी होंगे सेवानिवृत
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री कुलतार सिंह भी इसी महीने के अंत में सेवानिवृत हो जायेगे। लंबे समय तक जनसंपर्क विभाग में रहे श्री सिंह बेहद मिलनसार प्रवृति के अधिकारी है।