स्वस्थान श्री रामानंद संप्रदाय सिद्धपीठ श्री नृसिंह द्वारा मीठाराम जी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत डॉ. हर्षिता दास जी को उनके अभूतपूर्व सामाजिक योगदान और आध्यात्मिक नेतृत्व के लिए WCEO (विश्व सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन) द्वारा 'मानद डॉक्टरेट' से विभूषित किया गया है।
यह सम्मान विशेष रूप से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना सुधा चंद्रन के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया महंत डॉ. हर्षिता दास जी को यह उपाधि उनके द्वारा किए गए निम्नलिखित अनुकरणीय कार्यों के लिए दी गई है:
शिक्षा, स्वास्थ्य और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित कार्य एवं
मठ-मंदिरों की भूमि का संरक्षण और सनातन परंपराओं का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार, मानवता, शांति और 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के सिद्धांत पर आधारित जीवन शैली।
इस उपलब्धि से रामानंद संप्रदाय और क्षेत्र के अनुयायियों में हर्ष की लहर है। महाराज श्री ने इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए कहा है कि यह व्यक्तिगत सम्मान नहीं है बल्कि यह हमारे सनातन मूल्यों सेवा भाव और गुरूओं के आशीर्वाद की जीत है प्रेरणा का स्रोत
यह सम्मान न केवल उनकी सेवाओं को वैश्विक पहचान दिलाता है, बल्कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।