*स्पीकर श्री देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधान सभा में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन*

( 779 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Apr, 26 06:04

*विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सदस्यों व सभापतियों का किया मनोनयन*

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वर्ष 2026-27 के लिए विधान सभा की विभिन्न समितियों में सदस्यों एवं सभापतियों का मनोनयन किया है। स्पीकर श्री देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधान सभा की वर्ष 2026 -27 के लिए नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्याण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, गृह तथा स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, याचिका एवं सदाचार समिति, विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति तथा सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति का गठन किया है।

नियम समिति में स्पीकर श्री वासुदेव देवनानी पदेन सभापति होंगे। समिति में श्रीमती वसुन्धरा राजे, श्री अशोक गहलोत, श्री श्रीचन्द कृपलानी, श्री चन्द्रभान सिंह चौहान, श्री सचिन पायलट, श्री हरीश चौधरी एवं श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए हैं।

प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति श्री राजेन्द्र पारीक होंगे। समिति में श्री अर्जुनसिंह बामणीया, श्री कान्ति प्रसाद, श्री गोपीचन्द मीणा, श्री जसवंत सिंह गुर्जर, श्री अंशुमान सिंह भाटी, श्री देवेन्द्र जोशी, श्री रामावतार बैरवा, श्री प्रताप पुरी, श्री लालाराम बैरवा, श्री रविन्द्र सिंह भाटी एवं श्री दीन दयाल सदस्य होंगे।

महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सभापति श्रीमती कल्पना देवी होंगी। समिति में श्रीमती शोभारानी कुशवाह, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती रमीला खड़ीया, सुश्री नौक्षम, श्रीमती शांता अमृतलाल मीणा, श्रीमती शिमला देवी, श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी एवं डॉ. ऋतु बनावत सदस्य होंगी।

पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सभापति श्री नरेन्द्र बुडानियां होंगे। समिति में श्री जब्बर सिंह सांखला, श्री दीपचन्द खैरिया, श्री भैरा राम चौधरी (सियोल), श्री उदयलाल भडाणा, श्री हरलाल सहारण, श्री उदयलाल डांगी, श्री धर्मपाल, श्री ललित यादव, श्री विकास चौधरी एवं श्री सुरेश गुर्जर सदस्य होंगे।

अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सभापति श्री रमेश खींची होंगे। समिति में श्री बहादुर सिंह, श्री कालूराम, श्री चुन्नीलाल सी.एल. प्रेमी बैरवा, श्री सोहन लाल नायक, श्री आदू राम मेघवाल, श्री राधेश्याम बैरवा, श्री राम सहाय वर्मा, श्री लक्ष्मण राम, श्रीमती गीता बरवड़, श्रीमती अनीता जाटव एवं श्री संजय कुमार सदस्य होंगे।

अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति श्री फूल सिंह मीणा होंगे। समिति में श्री कैलाशचन्द्र मीणा, श्रीमती इन्द्रा, श्री घनश्याम, श्री लक्ष्मण, श्री महेन्द्र पाल मीना, श्री हंसराज मीना, श्री शंकरलाल डेचा, श्री रामबिलास, श्री मांगेलाल मीना एवं श्री थावर चन्द सदस्य होंगे।

गृह तथा स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति के सभापति डॉ. जसवंत सिंह यादव होंगे। समिति में श्री श्रीचन्द कृपलानी, श्री राम स्वरूप लाम्बा, श्री छगन सिंह राजपुरोहित, श्री दर्शन सिंह, श्री भीम राज भाटी, श्री लादु लाल पितलिया, श्री चेतन पटेल कोलाना, श्री विद्याधर सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री डूंगरराम गेदर एवं श्री अशोक कुमार कोठारी सदस्य होंगे।

पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सभापति श्री हरिसिंह रावत होंगे। समिति में श्री अशोक, श्री गोविन्द प्रसाद, श्री रामनिवास गावड़िया, श्री देवी सिंह शेखावत, श्री ताराचन्द जैन, श्री रेवन्तराम डांगा, श्री विक्रम बंशीवाल, श्री पितराम सिंह काला, श्री पूसाराम गोदारा एवं श्री जयकृष्ण पटेल सदस्य होंगे।

याचिका एवं सदाचार समिति के सभापति श्री कैलाश चन्द वर्मा होंगे। समिति में श्री गणेश घोगरा, श्री वीरेन्द्र सिंह (दांता रामगढ़), श्री राजेन्द्र गुर्जर, श्री बाल मुकुन्दाचार्य, श्री हंस राज पटेल, श्री जेठानन्द व्यास, श्री जयदीप बिहाणी, श्री सुखवंत सिंह, श्री भगवाना राम सैनी, श्री अभिमन्यु, श्री मोतीराम एवं डॉ. प्रियंका चौधरी सदस्य होंगे।

विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सभापति श्री जितेन्द्र कुमार गोठवाल होंगे। समिति में श्री प्रताप लाल भील, श्री सुभाष मील, श्री पुष्कर लाल डाँगी, श्री मनीष यादव, श्री विक्रम सिंह जाखल, श्री ताराचन्द, श्री अतुल भंसाली, श्री प्रशान्त शर्मा, श्री उमेश मीणा, श्री गणेशराज बंसल, डॉ. शिखा मील बराला एवं श्री कुलदीप सदस्य होंगे।

अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति के सभापति श्री केसाराम चौधरी होंगे। समिति में श्री हाकम अली खां, श्री जाकिर हुसैन गैसावत, श्री रतन देवासी, श्री विरेन्द्र सिंह (मसूदा), श्री भागचन्द टांकड़ा, श्री राजेन्द्र, श्री राजेन्द्र भाम्बू, श्री अनिल कुमार कटारा एवं श्री रूपिन्द्र सिंह कुन्नर सदस्य होंगे।

सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी पदेन सभापति होंगे। समिति में श्री भजन लाल शर्मा, श्री टीकाराम जूली, श्री काली चरण सराफ, श्री राजेन्द्र पारीक, श्री अर्जुन लाल जीनगर, श्री संदीप शर्मा, श्री फूल सिंह मीणा, श्री बाबू सिंह राठौड़, डॉ. जसवंत सिंह यादव, श्री हरिसिंह रावत, श्री केसाराम चौधरी, श्री नरेन्द्र बुडानियां, श्री रमेश खींची, श्रीमती कल्पना देवी, श्री कैलाश चन्द वर्मा एवं श्री जितेन्द्र कुमार गोठवाल सदस्य होंगे।

अध्यक्ष श्री देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी समितियाँ शासन के कार्यों की प्रभावी समीक्षा करते हुए जनहित, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और सुदृढ़ करेंगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.