उदयपुर। गुरु कमल चंद्ररोशन गोसेवा ट्रस्ट की 108 गौशाला में छप्पन भोग श्रृंखला का दूसरा 56 भोग कल 3.30 बजे हरि गौशाला न्यू आरटीओ के सामने रघुनाथपुर हनुमान मंदिर पर आयोजित किया जाएगा ।
स्वीटी जैन ने बताया कि विश्व इतिहास में पहली बार आयोजित 108 गौशालाओं में 33 कोटी देव को साक्षात छप्पन भोग की श्रृंखला का दूसरा छप्पन भोग दिनांक 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा ।
गौमाता के इस 56 भोग में गो पूजन के साथ गौ माता को उसके प्रिय ड्राई फ्रूट्स, अनाज, फ्रूट्स, सब्जियां ,जड़ी बूटियां आदि से युक्त 56 विभिन्न गौमाता की प्रिय वस्तुओं का भोग लगाया जाएगा ।
इस द्वितीय छप्पन भोग मैं ट्रस्ट के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान गौरव डॉक्टर जिनेंद्र शास्त्री एवं शहर विधायक ताराचंद जैन मुख्य अतिथि होंगे विशिष्ट अतिथि चारण समाज की गुरुणि मैया आई मा कंकू केसर एडवोकेट निर्मल पंडित होंगे। समाज के विभिन्न सामाजिक संगठन सहित अनेक गौ भक्त व गो सेवक शामिल होंगे ।
संस्थापक संजय जैन ने समस्त उदयपुर वासियों को 33 कोटी देव को लगने वाले इस साक्षात 56 भोग आयोजन जहां पर आपका 56 भोग यथार्थ रूप में स्वीकार किया जाता है उसमें शामिल होने का आह्वान किया । इस छप्पन भोग का उद्देश्य लोगों को गौ माता की वास्तविक महिमा से परिचित करवाना एवं गौ हत्या के वह आसान तरीके जो आम जनता के द्वारा आसानी से किये जा सकते हैं वह सारे उपाय जनता तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में एक गो रख यात्रा भी आयोजित कि जाएगी जो उदयपुर से लेकर राजस्थान मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात तक जाकर गो हत्या को रोकने के विभिन्न उपाय द्वारा समाज को जागरूक करेगी ।