उदयपुर में 'आरोहण' के मंच पर टीम "धृति" का भव्य अनावरण

( 1001 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Apr, 26 14:04

उदयपुर में 'आरोहण' के मंच पर टीम "धृति" का भव्य अनावरण

उदयपुर में होटल उदयपुर मेरियट में आयोजित तीन दिवसीय रोटरी जिला शिक्षण संगोष्ठी कार्यक्रम "आरोहण" के दौरान एक विशेष अवसर पर रोटेरियन एवं रोटारैक्टर ऐश्वर्या सिंह द्वारा अपनी आधिकारिक टीम "धृति - प्रबोधन, सशक्तिकरण, उत्कृष्टता" का भव्य अनावरण किया गया।

ऐश्वर्या सिंह, जो वर्तमान में जिला रोटारैक्ट प्रतिनिधि निर्वाचित हैं, जुलाई माह से जिला रोटारैक्ट प्रतिनिधि का दायित्व संभालेंगी। इस अवसर पर उन्होंने अपने आगामी कार्यकाल की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए टीम "धृति" की संकल्पना को सभी के समक्ष रखा। "धृति" एक संस्कृत शब्द है, जो दृढ़ता, धैर्य, साहस, स्थिरता और सदगुणों का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में "धृति" को देवी लक्ष्मी और देवी पार्वती का एक विशेषण माना गया है, जो शक्ति और संतुलन का द्योतक है।

रोटारैक्ट क्लब 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों को एक साथ लाते हैं ताकि वे कम्युनिटी के लीडर्स के साथ आइडिया शेयर कर सकें, लीडरशिप और प्रोफेशनल स्किल्स डेवलप कर सकें और सर्विस के जरिए मज़े कर सकें।

 

इस अवसर पर ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य रोटारैक्टर्स को सेवा, नेतृत्व और आत्म-विकास के मार्ग पर प्रेरित करना है, जिससे वे समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन ला सकें।

टीम धृति का प्रतिनिधित्व जिला रोटरैक्ट सचिव रोटारैक्टर कुणाल महारिया, कोषाध्यक्ष हर्षा मारवाल, सार्जेंट एट आर्म्स रोटरैक्टर शमील शेख, रोटरैक्टर नितिशा महावर, रोटरैक्टर मेघना विजयवर्गीय और रोटारैक्टर हिना श्रीमाली ने किया। इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल द्वारा बताए गए उद्देश्यों को रोटरेक्ट क्लब के साथ साझा किया गया । ज्यादा से ज्यादा युवा शक्ति को रोटरेक्ट क्लब से जोड़ने की अपील की गई। आरआई डायरेक्टर रोटेरियन गुरजीत सिंह शेखो और डीआआरई ऐश्वर्या सिंह ने वीडियो थीम को लांच किया। डीजी प्रज्ञा मेहता और डीजीई रोटेरियन अरुण बगाड़िया द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। रोटेरियन शमील शेख ने न्यू रोटरेक्ट क्लब फॉर्म का डिस्ट्रीब्यूशन किया। इस अवसर पर डीआरआरई ने राजस्थान के सभी रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों  को सम्मिलित किया।

 

इस कार्यक्रम में ए.के.एस. अरुण बगड़िया जिला गवर्नर, रोटरैक्टर हेमा गुप्ता आर.आई.एस.ए.ओ., श्री रजत जैन जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य रोटेरियन, रोटरैक्टर एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस अनावरण को और भी विशेष बना दिया। आरोहण डिस्ट्रिक्ट लर्निंग सेमिनार में लगभग 200 डेलीगेट्स शामिल हुए।

 

इस प्रकार "आरोहण" के मंच से टीम "धृति" का यह अनावरण रोटरैक्ट जिला 3056 के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा का संदेश लेकर आया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.