दादावाड़ी में ख़तरगच युवक परिषद की अहम बैठक, चातुर्मास को लेकर तैयारियां तेज

( 1347 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 26 11:04

दादावाड़ी में ख़तरगच युवक परिषद की अहम बैठक, चातुर्मास को लेकर तैयारियां तेज

उदयपुर। दादावाड़ी परिसर में ख़तरगच युवक परिषद सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चातुर्मास को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य डॉ. विष्णु गोपाल ने की। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर खुलकर चर्चा हुई।

बैठक में पूर्व में ट्रस्ट मंडल के साथ हुई चातुर्मास संबंधी बैठक के संदर्भ में कई समितियों का पुनर्गठन किया गया। नई कार्यशैली और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से कई नए सदस्यों को समितियों में शामिल किया गया। साथ ही अन्य इच्छुक लोगों से भी संगठन से जुड़ने का आह्वान किया गया, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

प.पू. बहिन जी म.सा. के संघ को उदयपुर में मजबूत बनाने के संदेश को ध्यान में रखते हुए नए सदस्यों का उपरना एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन विस्तार और सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के उपरांत पड़ासली नाकोड़ा धाम से आए प्रतिनिधियों ने दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल,ख़तरगच युवक परिषद  अध्यक्ष को पड़ासली मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया गया ।

इसके पश्चात सभी सदस्यों ने मंदिर में पहुंचकर प्रभु के समक्ष सामूहिक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। 

अंत में सचिव विवेक चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया.


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.