उदयपुर: अब्बा हुज़ूर लंगर में चेयरमैन खानू खान की शिरकत, तालीम पर दिया जोर

( 910 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 26 15:04

उदयपुर: अब्बा हुज़ूर लंगर में चेयरमैन खानू खान की शिरकत, तालीम पर दिया जोर

उदयपुर। राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त खानू खान ने सूरजपोल स्थित अब्बा हुज़ूर लंगर में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने लंगर से जुड़े सभी जिम्मेदारान एवं उपस्थित सदस्यों को दिली मुबारकबाद पेश की।

चेयरमैन खान ने अपने संबोधन में बच्चों की तालीम (शिक्षा) की अहमियत पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हर माता-पिता का फर्ज़ है कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नेक, समझदार और काबिल इंसान बनाना बेहद जरूरी है।

इस मौके पर लंगर कमेटी के सदर शरीफ भाई, सेक्रेटरी शोएब सिंधी, कोषाध्यक्ष तबरेज़ खान, सब्बीर सिंधी सहित अन्य जिम्मेदारान मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शोएब सिंधी द्वारा की गई, जबकि दुआ का इख्तिताम मौलाना सोबदार आलम ने किया।

चेयरमैन खानू खान ने लंगर कमेटी की सेवाओं की सराहना करते हुए दुआ की कि अल्लाह तआला इस नेक कार्य में और बरकत अता फरमाए। कार्यक्रम की जानकारी लंगर कमेटी के सेक्रेटरी शोएब सिंधी ने दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.