GMCH : यूरोलॉजिस्ट डॉ. विश्वास बाहेती का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज 

( 2337 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Apr, 26 11:04

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : हेल्थकेयर में मरीजों के लिए बन रहा वरदान

GMCH : यूरोलॉजिस्ट डॉ. विश्वास बाहेती का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज 

उदयपुर । आज के आधुनिक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एआई तकनीक मरीजों के लिए कई प्रकार से लाभदायक साबित हो रही है और उपचार प्रक्रिया को अधिक तेज, सटीक एवं प्रभावी बना रही है। एआई की मदद से बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही संभव हो रही है। इसी विषय के अंतर्गत में गीतांजली हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विश्वास बाहेती का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है । डॉ. बाहेती ने स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित एक लाइव स्ट्रीम में भाग लिया, जिसे यूट्यूब पर सबसे अधिक 17,999 दर्शकों ने देखा। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (एनबीईएमएस) और डॉ. अभिजात सेठ एवं डॉक्टर विश्वास बाहेती सहित सभी दर्शकों का नाम 25 फरवरी को दिल्ली में गिनीज बुक में दर्ज हुआ । डॉ. बाहेती ने बताया कि टेक्नोलॉजी आज के समय में मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है, इसके माध्यम से एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य मेडिकल रिपोर्ट्स का विश्लेषण एआई बेहद कम समय में कर लेता है, जिससे डॉक्टरों को सही निदान में सहायता मिलती है। कैंसर, हृदय रोग और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं जैसी गंभीर बीमारियों का पता समय रहते लगने से मरीजों के उपचार की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा एआई आधारित मशीनें और सॉफ्टवेयर मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख सकते हैं। इससे डॉक्टरों को मरीज की स्थिति में होने वाले बदलाव की तुरंत जानकारी मिल जाती है। अस्पतालों में एआई तकनीक से दवाओं की सही मात्रा तय करने, सर्जरी की योजना बनाने और मरीज की रिकवरी पर नजर रखने में भी मदद मिल रही है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में भी एआई आधारित टेलीमेडिसिन सेवाएं मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं। इसके माध्यम से मरीज घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में एआई हेल्थकेयर क्षेत्र में और अधिक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और त्वरित उपचार उपलब्ध हो सकेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.