युवा शक्ति को नशे के जाल से बचाना सामूहिक जिम्मेदारीःसनराइज कॉलेज में गूँजी शपथ

( 1206 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Apr, 26 14:04

युवा शक्ति को नशे के जाल से बचाना सामूहिक जिम्मेदारीःसनराइज कॉलेज में गूँजी शपथ


उदयपुर। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में सनराइज कॉलेज ऑफ फार्मेसी में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल सिंह सिसोदिया ने किया और अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सिसोदिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर अपने उज्ज्वल भविष्य को खतरे में डाल रही है, जिससे समाज और राष्ट्र दोनों प्रभावित हो रहे हैं। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जोगेंद्र सिंह चैहान ने नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसे परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा बताया।
आउटरीच वर्कर सागर बिलोची और सुदर्शन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नशे के कारण समाज में अपराध और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। संस्था प्रधान आर. एस. भदौरिया ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि देश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने नशा मुक्त रहने और दूसरों को जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर नारायण सिंह राणावत, रीना धोबी, हर्षवर्धन सिंह और श्वेता कुंवर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.