उदयपुर में ‘आरोहन’ का भव्य आगाज, रोटरी नेतृत्व को मिलेगा नई ऊर्जा और दिशा

( 1129 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Apr, 26 14:04

उदयपुर में ‘आरोहन’ का भव्य आगाज, रोटरी नेतृत्व को मिलेगा नई ऊर्जा और दिशा


उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर उदय द्वारा वर्ष 2026-27 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ए.के.एस. अरुण बगाड़िया की टीम के लिए आयोजित ट्रेनिंग एवं लर्निंग सेमिनार “आरोहन” एक निजी होटल में भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस सेमिनार का उद्देश्य आगामी सत्र के क्लब प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, असिस्टेंट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट चेयर्स को सशक्त नेतृत्व और बेहतर प्रबंधन के लिए तैयार करना है।
उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. रितु वैष्णव ने बताया कि “आरोहन” रोटरी के पदाधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए सक्षम बनाता है। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 अरुण बगाड़िया एवं पूनम बगाड़िया के साथ मुख्य अतिथि गुरजीत सिंह सेखों (रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर-इलेक्ट) एवं विशिष्ट अतिथि दुष्यंत चैधरी का पारंपरिक स्वागत किया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया, वहीं अजय काला ने प्रेरणादायक सत्र के माध्यम से कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमिनार में पूरे राजस्थान से लगभग 220 रोटेरियन्स ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक बलवंत चिरनिया ने प्रशिक्षण सत्रों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि गुरजीत सिंह सेखों ने रोटरी में सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि पीडीजी दुष्यंत चैधरी ने क्लब्स की लीडरशिप और उनकी मजबूती पर अपने विचार साझा किए। अरुण बगाड़िया ने बताया कि दूसरे दिन सभी पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे। संचालन शालिनी भटनागर ने किया तथा क्लब अध्यक्ष राघव भटनागर ने आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.