के डी अब्बासी
कोटा,अप्रैल।
डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट रूद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में बोर खेड़ा पुलिस टीम के
सीआई अनिल कुमार टेलर, सब इंस्पेक्टर ज्योति मौर्य, हैड कांस्टेबल
जयदीप सिहं कांस्टेबल अर्जुनराम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए
शादी का झांसा देकर देह शोषण करने वाले को किया गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर महिला का देहशोषण करने वाले हरीश सैन पुत्र श्री रामजीलाल सैन
उम्र 30 वर्ष, जाति नाई, निवासी
सती माता के मंदिर के पास, नई
बस्ती ठिंगला थाना मानटाऊन
जिला सवाई माधोपुर अन्य पता
अरविंद शर्मा के मकान में किराएदार
मकान नं. 39 जय हिन्द नगर थाना
बोरखेडा जिला कोटा शहर हाल म.न. 02 शगुन वाटिका मानपुरा से
काला तलाब 120 फीट रोड थाना
रेल्वे कोलोनी को गिरफ्तार किया है।
पीडीता के द्वारा रिपोर्ट दी गई रिपोर्ट के मुताबिक हरीश सैन पुत्र श्री रामजीलाल सैन के द्वारा प्रार्थीया से नजदीकीयां बढ़ाना शुरू कर दिया व प्रार्थीया को गैर कानूनी रूप से नुकसान पहुंचाने के आशय से पांच लाख रूपये की राशि जो लोन के रूपये थे को हड़प कर ली। मुल्जिम की मंशा प्रारम्भ से ही प्रार्थीया को धोखा देने छलने एवं उसके साथ अपराध कारित करने की रही हैं और मुल्जिम के द्वारा इसी आशय से प्रार्थीया को शादी का झांसा देते हुए प्रार्थीया के साथ शारिरिक सम्बन्ध स्थापित किये और यह क्रम लगातार चलता रहा। इसी बीच प्रार्थीया की जानकारी में आया कि मुल्जिम खुशबू नाम की लड़की के साथ शादी कर रहा हैं और उसका रोका हो रहा हैं,जिस पर प्रार्थीया के द्वारा मुल्जिम से विरोध किया कि एक तरफ आप मुझसे विवाह का झांसा देकर मेरे साथ सम्बन्ध स्थापित कर रहे हैं और मेरे साथ रह रहे हैं और दूसरी तरफ आप खुशबू नाम की लड़की जो रेल्वे में गार्ड हैं के साथ रोके की तैयारी कर रहे हैं। जिस पर मुल्जिम, प्रार्थीया को भ्रमित करने लगे और यह कहा कि उस रोका को समाप्त करने के लिए मुझे 4-4.5 लाख रूपये की आवश्यकता होगी जो तुम दे दो। मुल्जिम के द्वारा प्रार्थीया से सगाई तोड़ने के लिए 3.5-4 लाख रूपये की इल्लीगल डिमाण्ड की गई। इस प्रकार से मुल्जिम के द्वारा प्रार्थीया के साथ छल की प्रवंचना करते हुए लगातार प्रार्थीया के विश्वास का फायदा उठाते हुए राशि हड़प की गई। 4. यह कि मुल्जिम के द्वारा खुशबू से सगाई तोड़ने के लिए प्रार्थीया से 3.5-4 लाख रूपये की मांग की गई जिस पर कार्यवाही की गई है