संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज  जयंती पर  महोत्सव का आयोजन

( 572 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Apr, 26 17:04

संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज  जयंती पर  महोत्सव का आयोजन

श्रीगंगानगर। जिला सेन समाज समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज  महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा गया।समिति के संरक्षक धीरज गहलोत तथा अध्यक्ष बलदेव चायल ने बताया कि इस पावन अवसर पर आज सुबह 9 बजे मीरा चौक के समीप स्थित आरसी चायल सेकेंडरी स्कूल में पूजन-अर्चना की। इसके तुरंत बाद  यज्ञ की आहुति दी गई। यज्ञ समाप्ति के उपरांत भक्तों व समाजजनों के लिए लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में जिला सेन समाज समिति के प्रदेश सचिव पवनकुमार सेन, बींझबायला ब्लॉक अध्यक्ष सैंसकरण सेन तथा जिला सेन समाज मातृ शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष भीमसेन चौहान ,भूप चायल, प्रदीप चायल,सहीराम सैन, अजय सैन, दिनेश सैन, रामस्वरूप सैन, संजय सैन, सुरेंद्र सैन और श्यामसुंदर दोभाई आदि सेन समाज के कफी बंधु उपस्थित रहे। सभी ने महाराज की जयंती पर शुभकामनाओं तथा बधाई का आदान-प्रदान किया।
समिति के पदाधिकारियों ने बाद में बैठक कर संस्था की गतिविधियों की समीक्षा की और  भावी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया।   
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.