श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान माह अपे्रल 2026 के तहत अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में 14 अपे्रल 2026 को श्री रविन्द्र कुमार माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के निर्देशानुसार सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में ए.डी.आर. भवन (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) में भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी 135 वीं जयन्ती के अवसर पर याद कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में एडीजे श्री सुथार द्वारा बाबा साहब की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। एडीजे श्री सुथार ने बताया कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब का योगदान मुख्य शिल्पकार के रूप में रहा। उन्होने बताया कि वे कानून निर्माता के साथ-साथ एक आधुनिक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील भारत के मार्गदर्शक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगें।
शिविर के दौरान चीफ एल.ए.डी.सी. रोहताश यादव, डिफेंस काउंसिल अमन चलाना, करण धवन सहित समस्त कर्मचारीगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे।