श्रीगंगानगर। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल की स्थानीय एस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य रीजन कॉन्फ्रेंस में बैनर प्रेजेंटेशन में लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर मेन प्रथम स्थान पर रहा। इसके साथ ही लायंस क्लब में 21 नए सदस्य जोड़कर लॉयंस डिस्ट्रिक्ट मैं दूसरे स्थान पर रहा है। इन उपलब्धियां के लिएरीजन कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि जिला गवर्नर सुधीर वाजपेई , आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष वशिष्ठऔर अध्यक्षता कर रहे रीजन चेयरमैन शैलेंद्र साहू ने लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर मेन को सम्मानित किया। उन्होंने मेन क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में स्थापित किये जा रहे नए आयामों की प्रशंसा तथा सहाना की। गाइडिंग लोन नरेंद्र चांगिया तथा जोन चेयरमैन दीपक वाट्स ने मेन क्लब को बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। लॉयंस क्लब मेन के अध्यक्ष नौरंगराय गर्ग के नेतृत्व में उपाध्यक्ष हनुमान सिंगल, सचिव संजय बंसल सीए कोषाध्यक्ष रमेश बंसल, रवि गोल्याण, मयूर बजीतपुरिया,पवन गर्ग,विकास गर्ग, सुशील बांठिया,संदीप बाजोरिया, आशीष जैन,मनीष गुप्ता, अजय गिरी, राधेश्याम गणेशगढ़िया, जयप्रकाश गर्ग, राजेश अपली, विनय बोरड, दिव्यांश अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, जितेंद्र जैन, मोहन अग्रवाल, साहिल सेठी, पीयूष बजीतपुरिया, श्रीमती सरोज गर्ग, श्रीमती लक्ष्मी बंसल,श्रीमती चेतना अग्रवाल, निशा बांठिया,मनाली जैन, मंजू सिंगल, अंजू बोरड आदि के पदाधिकारी तथा सदस्य बैनर प्रेजेंटेशन में शामिल हुए।्