इंदरसिंह  बारहठ स्मृति राज्य स्तरीय जूनियर लॉन टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न,

( 772 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 26 14:04

जयपुर के प्रियांश तंवर का डबल खिताब

इंदरसिंह  बारहठ स्मृति राज्य स्तरीय जूनियर लॉन टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न,


उदयपुर। राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय के टेनिस कोर्ट पर 12 से 16 अप्रैल तक आयोजित इंदरसिंह  बारहठ स्मृति राजस्थान स्टेट जूनियर लॉन टेनिस प्रतियोगिता के सभी फाइनल मुकाबले आज सम्पन्न हो गए। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
जयपुर के प्रियांश तंवर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिंगल्स और डबल्स दोनों में खिताब जीतकर दोहरा विजय हासिल किया। सिंगल्स के फाइनल में प्रियांश ने उदयपुर के हर्षिल मेवाड़ा को 7-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-18 युगल वर्ग में प्रियांश और नव्य भट्ट की जोड़ी ने हर्षिल और कुनाल की जोड़ी को 6-2 से पराजित किया।
अंडर-16 वर्ग में अर्जव जैन ने श्रेयांश अग्रवाल को 6-3 से हराया, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में अर्जव जैन ने लक्ष्य शर्मा को 6-1 से शिकस्त दी। अंडर-12 वर्ग में दिव्यराज सिंह ने लक्ष्य शर्मा को 6-4 से हराया। अंडर-10 बालक वर्ग में हनुमानगढ़ के राघव ने उदयपुर के जयवर्धन को 6-2 से पराजित किया।
अंतर जिला प्रतिस्पर्धा में पाली ने उदयपुर को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। पाली के हिमांशु पाटेचा ने उदयपुर के सोहन गाडोलिया को 6-5 से हराया, जबकि दूसरे सिंगल्स में आरव ने हनर पजटा को 6-3 से पराजित किया।
बालिका वर्ग में अंडर-18 फाइनल में प्रिया ने करीना को 6-1 से हराया। अंडर-16 में यंग्या वर्मा ने वान्या रेड्डी को 7-6 (टाई ब्रेक) से हराया, जबकि अंडर-14 में वंशिका ने यंग्या वर्मा को 6-2 से हराया। अंडर-12 वर्ग में यशस्वी ने वंशिका को 8-5 से पराजित किया।
राजस्थान टेनिस संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता आयोजन सचिव डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर द्वारा भी नियमानुसार आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.