संस्कृति,साहित्य एवं मीडिया फोरम का पुनर्गठन करते हुए मनोचिकित्सक डॉ.एम.एल.अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही , रामेश्वर शर्मा रामू भैया और विष्णु शर्मा हरिहर को संरक्षक बनाया गया है ।साहित्यकार डॉ. वैदेही गौतम को सह संयोजक बनाया गया है।
इतिहास,पर्यटन,साहित्य, बाल साहित्य, ,पत्रकारिता,कला, परंपरा आदि के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए लेखन, व्याख्यान,साक्षात्कार, साहित्य निर्माण, संगोष्ठी, काव्य गोष्ठी, साहित्य-संस्कृति की प्रतियोगिताएं एवं सम्मान आदि कार्यक्रमों के आयोजन के उद्देश्य से "संस्कृति, साहित्य एवं मीडिया फोरम " का दो वर्ष पश्चात पुनर्गठन किया गया है। यह विशुद्ध रूप से साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों पर आधारित अलाभकारी फोरम है, जिसके कार्यक्रम सभी सदस्यों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं।
फोरम के संस्थापक एवं संयोजक डॉ.प्रभात कुमार सिंघल ने बताया कि सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार सुनील माथुर, के.एल.जैन, हेमंत शर्मा, के.डी.अब्बासी, सलीमुद्दीन काज़ी, एडवोकेट अख्तर खान अकेला, इतिहासविद् फिरोज़ अहमद, साहित्यकार विजय जोशी, योगीराज योगी, महेश पंचोली,राजेंद्र कुमार जैन, संदीप द्विवेदी, विजय कुमार शर्मा, राम मोहन कौशिक, हेमराज सिंह हेम, डॉ.अपर्णा पाण्डेय, डॉ.संगीता देव, डॉ. शशि जैन, डॉ. प्रीति मीणा, डॉ. इंदु बाला शर्मा, डॉ. कृष्णा कुमारी, डॉ. सुशीला जोशी, संजू शृंगी, डॉ. हिमानी भाटिया, स्नेह लता शर्मा, रेखा पंचोली, रेणु सिंह राधे एवं गरिमा राकेश गर्विता को सामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि संयोजक के सरकारी सेवा काल के दौरान किसी भी विशिष्ट व्यक्ति से चर्चा एवं अनौपचारिक कार्यक्रमों के किए मीडिया फोरम बनाया गया था। उसी अनुभव के आधार पर दो वर्ष पूर्व 18 जून 2024 को संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम कोटा का गठन किया गया था।