आशीष अरोड़ा लायंस रीजन कॉन्फ्रेंस में सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित

( 1073 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 26 18:04

आशीष अरोड़ा लायंस रीजन कॉन्फ्रेंस में सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित

श्रीगंगानगर। लायंस इंटरनेशनल (प्रांत 3233-ई प्रथम)के  रीजन 21 की विगत दिवस आयोजित कांफ्रेंस में लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर के एडमिस्टेटर और कॉन्फ्रेंस के पीआरओ आशीष अरोड़ा को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब सेंटर के अध्यक्ष श्याम गोस्वामी ने बताया कि  रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू, विधायक जयदीप बिहानी, प्रांतपाल सुधीर वाजपेई, सह प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ, सह प्रांतपाल (द्वितीय) आरएस मदान, पूर्व प्रांतपाल सुमेर जैन, अंजना जैन, ज्योतिप्रकाश कांडा तथा जोन चेयरमैन दीपक वाट्स अपने श्री अरोड़ा को सम्मानित किया। शैलेंद्र साहू ने कहा  श्री अरोड़ा ने पीआरओ रहते हुए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है।लायंस क्लब सेंटर के सचिव सचिन कुक्कड़ ने बताया कि आशीष अरोड़ा 35 वर्षों से लॉयनवाद के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा में सक्रिय रहे हैं। वे अनेक पदों पर रहें हैं और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।रीजन एडमिस्टेटर विनोद सेठी, रीजन एडवाइजर विमल बिहानी, जोन चेयरमैन अरुण लोहिया, क्लब कोषाध्यक्ष अनिल पाहूजा, केवल सचदेवा, मनोज मिढ्ढा, प्रकाश जलंधरा, कमल चराया, परविंदर लूना, घनश्याम राजपुरोहित, पवन शर्मा, शिल्पा मिढ्ढा, शिवानी वाट्स, सुमन जलंधरा, पंकज नागपाल आदि ने उनको बधाई दी है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.