राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अंतिम वर्ष के 19 छात्रों का चयन

( 494 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 26 18:04

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अंतिम वर्ष के 19 छात्रों का चयन

श्रीगंगानगर। राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय में गुरूवार को कम्पनी द्वारा केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में आयोजित केंपस प्लेसमेंट में श्रीगंगानगर, बीकानेर, अलवर, झालावाड़, कोटा, बाड़मेर सहित कई महाविद्यालय के 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया। केंपस प्लेसमेंट के औपचारिक शुरुआत यांत्रिकी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर धीरज जोहर द्वारा की गयी। प्लेसमेंट अधिकारी श्री तुषार लोहोरा ने बताया कि 19 विद्यार्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। द्वितीय वर्ष के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर नवीन, गौरव, आर्यन द्वारा आयोजन में सहयोग किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पीके रॉय द्वारा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई एवं कंपनी के अधिकारियों सुनील यादव और उनकी टीम का धन्यवाद किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.