बीसीआई के नए चैप्टर 'पिनेकल' की कार्यकारिणी घोषित; 23 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

( 733 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 26 18:04

बीसीआई के नए चैप्टर 'पिनेकल' की कार्यकारिणी घोषित; 23 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

उदयपुर। भारत के तेज़ी से बढ़ते बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने झीलों की नगरी उदयपुर में अपने आठवें चैप्टर “पिनेकल: यूओर गेटवे टू दी टॉप” की आधिकारिक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नए चैप्टर का भव्य लॉन्चिंग समारोह 23 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

चैप्टर के प्रेसिडेंट अंशुल मोगरा ने टीम का विस्तार करते हुए शालिनी भटनागर को सेक्रेटरी (सचिव) और सीए वात्सल्य सोनी को ट्रेजरर (कोषाध्यक्ष) के पद पर नियुक्त किया है।

इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा, "बीसीआई का विस्तार बिजनेस कम्युनिटी के अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुझे पूरा भरोसा है कि 'पिनेकल' चैप्टर की यह नई टीम नेटवर्किंग, लर्निंग और ग्रोथ के हमारे विजन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।"

प्रेसिडेंट अंशुल मोगरा ने नई टीम के विजन को साझा करते हुए बताया, "शालिनी भटनागर की संगठनात्मक कुशलता और सीए वात्सल्य सोनी की वित्तीय विशेषज्ञता चैप्टर को एक मजबूत आधार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य 'पिनेकल' को सिर्फ एक नेटवर्किंग ग्रुप नहीं, बल्कि उद्यमियों के लिए विकास का एक ऐसा 'गेटवे' बनाना है जहाँ हर सदस्य अपने व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर ले जा सके।"

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में चैप्टर द्वारा कई इनोवेटिव प्रोग्राम और नॉलेज-शेयरिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो उदयपुर के व्यापारियों को नई संभावनाओं से जोड़ेंगे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.