लॉयन्स क्लब ‘विकास’ रीजन कॉन्फ्रेंस में आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड से सम्मानित

( 452 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 26 18:04

लॉयन्स क्लब ‘विकास’ रीजन कॉन्फ्रेंस में आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड से सम्मानित

    श्रीगंगानगर: लॉयन्स क्लब रीजन-21 द्वारा बिहाणी ऑडिटोरियम में आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस ‘अंश 2026’ में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ ने अपनी निस्वार्थ सेवा गतिविधियों तथा उत्कृष्ट प्रबंधन के बल पर ‘आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड’ जीतकर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी एवं प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन सुधीर वाजपेयी, मुख्य वक्ता एमजेएफ लॉयन नितिन मांगलिक तथा विशिष्ट अतिथि वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लॉयन आशुतोष वशिष्ठ एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लॉयन आर.एस. मदान थे। 
    सम्मेलन का शुभारंभ लॉयन डॉ. पल्लवी अरोड़ा द्वारा ध्वज वंदना व राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात् समाज की सुख-समृद्धि हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम के दौरान रीजन चेयरमैन एमजेएफ लॉयन शैलेंद्र साहू का जीवन परिचय लॉयन संदीप अनेजा ने प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने करतल ध्वनि से सराहा। रीजन कान्फ्रेंस के दौरान लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ द्वारा संचालित नेत्रदान अभियान, पशु-पक्षियों के लिए किए गए सेवा कार्यों, गौ-वंश को दुर्घटनाओं से बचाने हेतु चलाए गए रिफ्लेक्टर अभियान तथा बच्चों को जागरूक करने हेतु चलाए गए ‘गुड टच-बैड टच’ कार्यक्रम की अतिथियों सहित सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की। 
    इस मौके पर लॉयनिज्म को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने तथा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ को ‘आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड’ तथा क्लब के कर्मठ सदस्य व रीजन एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन विनोद कुमार सेठी को उनकी असाधारण ऊर्जा व सक्रियता के लिए ‘एनर्जेटिक लॉयन ऑफ द रीजन’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। 
    कार्यक्रम के दौरान लॉयन्स क्वेस्ट इण्डिया फाउण्डेशन के ट्रस्टी पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लॉयन सुमेर जैन ने वाइस गेट एरिया लीडर लॉयन कुलभूषण मित्तल द्वारा विशेष रूप से भेजे गए सम्मान को पूर्व रीजन चेयरमैन लॉयन विनोद कुमार सेठी, पूर्व रीजन चेयरमैन लॉयन प्रेम चुघ व लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ अध्यक्ष लॉयन पारूल भाटिया को प्रदान कर सम्मानित किया। मंचासीन अतिथियों ने सचिव लॉयन रूचिका चुघ, कोषाध्यक्ष लॉयन नताशा कटारिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन लॉयन डॉ. ब्रह्म भाटिया, लॉयन अशोक कोठारी, लॉयन डॉ. सरिता उपनेजा, लॉयन बालकिशन नागपाल, एमजेएफ लॉयन संदीप अनेजा तथा लॉयन मोहित-पल्लवी अरोड़ा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। 
    समारोह में वरिष्ठ पीडीजी लॉयन सुमेर जैन, लॉयन अंजना जैन, उद्योगपति लॉयन राजकुमार गोयल, लॉयन श्रीमती कौशल साहू, रीजन एडवाइजर लॉयन विमल बिहाणी, पीआरओ लॉयन आशीष अरोड़ा एवं होस्ट क्लब अध्यक्ष लॉयन अमनप्रदीप सिंह काहलो ‘निन्नी’ विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रभावी मंच संचालन लॉयन पारुल भाटिया एवं पूर्व रीजन चेयरमैन लॉयन प्रेम चुघ ने किया। कार्यक्रम के अंत में रीजन चेयरमैन लॉयन शैलेंद्र साहू तथा होस्ट क्लब लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विश्वास’ की टीम को इस भव्य, सुव्यवस्थित व ऐतिहासिक आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। 
    इस अवसर पर लॉयन भीम-जागृति ईशपुन्यानी, लॉयन सरिता-प्रदीप अरोड़ा, लॉयन गुरमीत-राजेन्द्र कौर महल, लॉयन दुष्यंत कटारिया, लॉयन नीरू अनेजा, लॉयन रमेश बलाना, लॉयन पूजा नागपाल, लॉयन प्रेम लूणा व लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर विकास तथा रीजन-21 के विभिन्न लॉयन्स क्लबों के 300 से अधिक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.