जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल रहे गोगुन्दा-सायरा दौरे पर

( 790 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 26 15:04

उपखण्ड-तहसील कार्यालयों, अस्पताल व अन्नपूर्णा रसोई का सघन निरीक्षण

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल रहे गोगुन्दा-सायरा दौरे पर

उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को गोगुन्दा एवं सायरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्यालयों, अस्पताल, अन्नपूर्णा रसोई आदि का सघन निरीक्षण किया। सायरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ब्राह्मणों का कलवाड़ा में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की परिवेदनाएं भी सुनी।

प्रताप को नमन, राजतिलक स्थली की सारसंभाल के निर्देश
जिला कलक्टर अग्रवाल शुक्रवार अपराह्न गोगुन्दा पहुंचे। वहां उन्होंने महाराणा प्रताप और राणा पूंजा की प्रतिमाओं को नमन किया। उन्होंने राजतिलक स्थली और ऐतिहासिक बावड़ी का अवलोकन करते हुए पूरे परिसर की अच्छे से सार संभाल किए जाने, सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

कार्यालयों का निरीक्षण, दिए निर्देश
इसके बाद जिला कलक्टर ने तहसील व उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएम शुभम् भैसारे और तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी से कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व न्यायालय की सभी पत्रावलियों को ऑनलाइन करने के निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल का भी निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सोनोग्राफी मशीन के लिए नवीन उपकरणों का प्रस्ताव भेजने को कहा। अन्नपूर्णा रसोई पहुंचकर उन्होंने लाभार्थियों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। शादी वाले परिवारों को गैस सिलेंडर नहीं मिलने की समस्या सामने आने पर अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बाईपास से बस स्टैंड वाली सड़क निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित निस्तारण की हिदायत दी। इस दौरान विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, नायब तहसीलदार गणेश विजयवर्गीय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश मीणा एवं डॉ. शांतिलाल चौबीसा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.