राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखावली में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

( 1126 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 26 15:04

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखावली में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखावली में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आधार फाउंडेशन के संस्थापक नारायण जाट एवं महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, नवीन मोटर वाहन नियमों तथा विभिन्न सड़क चिन्हों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही स्लोगन के माध्यम से छात्रों को सड़क पर सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की सड़क सुरक्षा में भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि नाबालिग को वाहन देना कानूनन अपराध है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं देने एवं बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राहगीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले व्यक्ति को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. जागृति पारीख, डॉ. अंकुर कपूर तुली एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजूलता परिहार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.