उदयपुर। जनगणना 2027 के जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण के तृतीय दिन शुक्रवार को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर बनवारी लाल बुम्बरिया ने मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना एचएलओ मोबाइल ऐप के द्वारा लाईव डेमो एवं कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया। साथ ही फील्ड कार्य में प्रगणकों और सुपरवाईजर्स के उत्तरदायित्व एवं भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंतिम सत्र में फील्ड ट्रेनर्स का जनगणना 2027 से कार्यप्रणाली संबंधित मूल्यांकन किया गया। जनगणना कार्य की महत्वता के बारे में बताया।
समापन सत्र में जनगणना निदेशालय, जयपुर के जिला समन्वयक महेन्द्र कुमार मीणा, ने कहा कि जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) जनगणना राष्ट्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यापक प्रशासनिक प्रक्रिया है। जनगणना के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक से संबंधित सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्रित की जाती है। इन आंकड़ों के आधार पर केंद्र एवं राज्य सरकारें विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की योजना बनाती हैं के महत्वपुर्ण पहलुओ पर चर्चा की।
जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने फील्ड ट्रेनर्स को बताया कि राज्य सरकार की जारी अधिसूचना 6 अप्रैल 2026 के तहत् आमजन द्वारा जनगणना 2027 से सम्बन्धित जनगणना कार्यों में पूर्ण सहयोग करना और जनगणना अधिकारियों/प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों की सही एवं स्पष्ट सूचना उपलब्ध करवाएं, साथ ही जनगणना की सूचना एकत्र करने आने वाले जनगणना अधिकारियों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति दी जावे उक्त अधिसूचना के प्रावधान के बारे मे विस्तार से बताया गया। साथ ही जिला जनगणना अधिकारी ने जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में उपजिला जनगणना अधिकारी एवम् संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, उदयपुर राजेन्द्र खटीक आदि उपस्थित रहे।