सायरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ब्राह्मणों का कलवाणा में जमी जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल

( 484 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 26 18:04

परिवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

सायरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ब्राह्मणों का कलवाणा में जमी जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल

उदयपुर। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को गोगुन्दा-सायरा क्षेत्र के दौरे के दौरान सायरा पंचायत समिति के ब्राह्मणों का कलवाणा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में जाजम पर बैठकर आमजन की समस्याओं को सीधे सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से संबंधित बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा एवं राजस्व संबंधी विभिन्न मुद्दे उठाए। कलेक्टर अग्रवाल ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल आयोजन के पीछे शासन-प्रशासन की मंशा आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी शुभम भैंसारे, एसीईओ जिला परिषद विरमा राम, सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता, बीडीओ जितेन्द्र राजावत सहित पंचायत समिति एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।  
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.