विश्व धरोहर दिवस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने दी शुभकामनाएं

( 729 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 26 18:04

देवनानी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरें हमारी सांस्कृतिक पहचान

विश्व धरोहर दिवस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी ऐतिहासिक धरोहरें केवल अतीत की स्मृतियाँ नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव के जीवंत प्रतीक हैं।

स्पीकर देवनानी ने कहा कि राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, भव्य किलों, महलों, मंदिरों और लोक संस्कृति के कारण विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान रखता है। इन धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन न केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।

देवनानी ने कहा कि आधुनिक विकास के साथ-साथ हमें अपनी परंपराओं और विरासत को सहेजकर रखना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी अपने इतिहास से जुड़ी रहें और उससे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। उन्होंने युवाओं से विशेष आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक रहें और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

 देवनानी ने कहा कि जब हम अपनी धरोहरों को सहेजते हैं, तब हम अपनी पहचान और इतिहास को सुरक्षित रखते हैं, जो किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.