कोलकाता में श्री श्याम मंदिर एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

( 664 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Apr, 26 17:04

श्री श्याम मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को भी किया संबोधित

कोलकाता/जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में श्री श्याम मंदिर एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री ने श्री श्याम मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा की भक्ति और भक्तों के उत्साह का अनूठा संगम अभिभूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल जल्द ही ‘सोनार बांग्ला’ के पथ पर अग्रसर होगा।

मुख्यमंत्री ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर की विजिटर बुक में अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि आदिशक्ति मां काली मंदिर के विग्रह की दिव्यता और परिसर की प्राणवायु में अद्वितीय शांति और सकारात्मक ऊर्जा है। विशेष रूप से श्री रामकृष्ण परमहंस देव और स्वामी विवेकानंद जी के कक्षों के दर्शन कर उनकी साधना और गुरु-शिष्य के महान मिलन की जीवंत अनुभूति हुई, जिन्होंने आधुनिक विश्व को एक नई दिशा दी। शक्ति स्वरूपा मां काली समस्त जगत का कल्याण कर सभी के जीवन में नई चेतना का संचार करें।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.