कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्य

( 559 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Apr, 26 17:04

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कृषि उपज मण्डी समितियों में सुविधा विस्तार एवं आधारभूत संरचना निर्माण के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मण्डियों में 21 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

कृषि उपज मण्डी समिति, चौमहला (झालावाड़), कुचामन सिटी, ‘विशिष्ट श्रेणी’ बारां, कोटा (अनाज) एवं प्रतापगढ़ में मण्डी यार्ड के निर्माण कार्य एवं विद्युत संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। इससे ना केवल कृषि उपज मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा बल्कि अन्नदाता एवं व्यापारियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.