एमआईबीएफ का उदयपुर में भव्य शुभारंभः 43 चार्टर सदस्यों ने ली शपथ

( 835 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Apr, 26 13:04

एस.एस. मोहता के नेतृत्व में नई टीम तैयार

एमआईबीएफ का उदयपुर में भव्य शुभारंभः 43 चार्टर सदस्यों ने ली शपथ

उदयपुर। माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन MIBF का उदयपुर चैप्टर सोभागपुरा स्थित होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल में आयोजित भव्य समारोह के साथ औपचारिक रूप से शुरू हुआ। इस अवसर पर 43 चार्टर सदस्यों के साथ नवगठित कार्यकारिणी ने चार्टर अध्यक्ष एस.एस. मोहता के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कर संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रशांत माहेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथि संतोष लावटी रहे। कार्यकारिणी में अध्यक्ष एस.एस. मोहता, सचिव अर्पित कालानी, कोषाध्यक्ष सीए नरेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष आकाश तापड़िया, संयुक्त कोषाध्यक्ष तन्मय असावा, सह सचिव लोकेश माहेश्वरी, मार्गदर्शक हितेष भदादा एवं भरत बाहेती को शपथ दिलायी गयी। सलाहकार रूप में विनय राठी,डॉ.आनन्द गुप्ता,हितेष भदादा एवं भरत बाहेती अपनी सेवायें देंगे।  
मुख्य अतिथि प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि चैप्टर के माध्यम से हेल्थ, बिजनेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों को आमंत्रित कर सदस्यों को नई दिशा दी जाएगी। साथ ही हर वर्ष नए नेतृत्व का चयन कर संगठन को गतिशील बनाए रखा जाएगा।
विशिष्ट अतिथि संतोष लावटी ने जानकारी दी कि 23-24 मई को सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में भी आगामी बैठकों की योजना है, जिनमें देश के प्रमुख नेतृत्व की भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के 10 हजार से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं और 100 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
सीए दुर्गेश काबरा ने समाज को परंपरागत सोच से बाहर निकलकर प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सीए अर्पित काबरा ने युवाओं को समय का सदुपयोग कर व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
वी.पी. राठी ने सफलता के लिए कैश फ्लो, विजन और मजबूत पार्टनरशिप को जरूरी बताया। आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने जीवन में परिवार, व्यापार और समाज के संतुलन को प्राथमिकता देने की बात कही। सीए प्रकाश माहेश्वरी ने संस्थान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जगदीश तोषनीवाल, ध्रुवप्रकाश सोमानी, जगदीश सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी विचार रखे। अंत में सचिव अर्पित कालानी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.