विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समान समारेह आयोजित

( 630 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Apr, 26 14:04

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समान समारेह आयोजित


उदयपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनके शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय के निदेशक अरुण मांडोत, संदीप डे एवं गरिमा भाटी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन, समर्पण और निरंतर परिश्रमं महत्वपूर्ण रहा है।
कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.