उदयपुर | लोकजन सेवा संस्थान की ओर से उदयपुर स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत 20 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे को उदियापोल स्थित महाराणा उदय सिंह की आदमकद प्रतिमा का पंचगव्य स्नान कर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा |
संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में कुलगुरु कर्नल एस एस सारंगदेवोत , पूर्व कुलपति उमाशंकर शर्मा , जगदीश राज श्रीमाली, उदयपुर नगर निगम आयुक्त सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल रहेंगे
महासचिव जय किशन चौबे ने बताया कि पूर्व में उदयपुर नगर निगम के आर्थिक सहयोग से आयोजित होनी वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक संध्या / कवि सम्मेलन निरस्त है क्योंकि सन 2023 में स्वीकृत पारितोषिक अभी तक विजेताओं को नहीं दिया गया है