उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चल रहे “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” जन-जागरण अभियान के तहत की गई हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर की बैठकें पूरी हो चुकी हैं। अब अगला चरण ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार का है, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए प्रभारी और सह-प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं के समन्वय से ग्राम पंचायत एवं वार्ड इकाइयों में बैठकें आयोजित कर संगठन विस्तार कार्य को प्राथमिकता देंगे।
इन विधानसभा क्षेत्रों में हुई नियुक्तियां:
खैरवाड़ा:
खैरवाड़ा ब्लॉक – प्रभारी डॉ. राव कल्याण सिंह, सह-प्रभारी शंकर लाल मीणा
ऋषभदेव ब्लॉक – प्रभारी श्याम लाल आमेटा, सह-प्रभारी प्रकाश चंद्र मीणा (जावर)
वल्लभनगर:
वल्लभनगर ब्लॉक – प्रभारी डॉ. संजीव राजपुरोहित, सह-प्रभारी नारायण लाल मीणा
भींडर ब्लॉक – प्रभारी श्रीमती कामिनी गुर्जर, सह-प्रभारी राजेश मेनारिया
गोगुंदा:
गोगुंदा (ए) – प्रभारी भंवर लाल गुर्जर, सह-प्रभारी ओम प्रकाश गमेती
गोगुंदा (बी) – प्रभारी नवल सिंह चुंडावत, सह-प्रभारी रोशन लाल गौड़
झाड़ोल:
झाड़ोल ब्लॉक – प्रभारी मधु सालवी, सह-प्रभारी शिव लाल गुर्जर
कोटड़ा ब्लॉक – प्रभारी प्रेम प्रकाश लबाना, सह-प्रभारी जग्गू राम मीणा
मावली:
मावली ब्लॉक – प्रभारी जमना लाल शर्मा, सह-प्रभारी ललित गुर्जर
खेमली ब्लॉक – प्रभारी किशन वाधवानी, सह-प्रभारी रमेश पटेल
उदयपुर ग्रामीण:
गिर्वा ब्लॉक – प्रभारी अमर सिंह झाला, सह-प्रभारी सौरभ शर्मा
हिरणमगरी ब्लॉक – प्रभारी नारायण लाल जन्नावत, सह-प्रभारी प्रवीण सालवी
जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।