टीडी में छात्राओं की हुंकारः जागरूकता रैली से गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश

( 1034 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Apr, 26 14:04

टीडी में छात्राओं की हुंकारः जागरूकता रैली से गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश

आरोग्य सेवा संस्थान व विद्यालय के संयुक्त प्रयास से ग्रामीणों को किया जागरूक, छात्राओं ने दिलाई नशा त्यागने की शपथ
उदयपुर। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, टीडी (गिर्वा) में प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य माधवी त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इसके बाद उत्साह और जोश से भरी छात्राओं की रैली टीडी के प्रमुख मार्गों से गुजरी। हाथों में संदेशात्मक तख्तियां और गगनभेदी नारों के साथ छात्राओं ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में आरोग्य सेवा संस्थान और विद्यालय प्रशासन का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जोगेंद्र सिंह चौहान, विजयपाल सिंह सिसोदिया, प्रोजेक्ट मैनेजर नारायण सिंह राणावत सहित सुदर्शन सिंह, हर्षवर्धन सिंह एवं सागर बिलोची की सक्रिय भागीदारी रही।
रैली के समापन पर आउटरीच वर्कर सागर बिलोची ने छात्राओं एवं स्टाफ को नशा मुक्त जीवन जीने तथा समाज को इस बुराई से मुक्त करने के लिए संकल्प दिलाया।
विद्यालय प्रशासन ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक एक सकारात्मक संदेश पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.