नांदेश्वर मंडल अंतर्गत नाई ग्राम पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए उपकरण नवीन पंजीयन कक्ष डी फ्रीज एवं नई बेंचों का उद्घाटन उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना सरकार की प्राथमिकता है जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश धाभाई मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी प्रदेश आमंत्रित सदस्य देवीलाल भागोरा बद्री चौधरी रामलाल भागोरा महामंत्री भगवतीलाल तेली रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र धींग डॉ मीठालाल मीणा उकार तेली दिलीप मेघवाल धर्मचंद मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी अतिथियों ने स्वास्थ्य केंद्र में विकसित नई सुविधाओं का अवलोकन कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई।