उदयपुर। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान के दाधीच समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा बैसाख माह में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गुलाब बाग में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर उन्हें पानी पिलाने का सेवा कार्य किया गया।
सांस्कृतिक मंत्री नीतू आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के संरक्षण एवं सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर परिंडे स्थापित कर नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. नितु व्यास, मंजू आचार्य, कृष्णा दाधीच, उर्मिला शर्मा, इंदिरा जोशी, प्रियंका जोशी, प्रीति मिश्रा, अनु मिश्रा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को भी इस प्रकार के सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करना रहा।