एनसीसी अधिकारी हिमांशी श्रीमाली ने बढ़ाया गौरव

( 861 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Apr, 26 17:04

ऑल इंडिया पीआरसीएन जेडब्ल्यू कोर्स में हासिल किया दूसरा स्थान

एनसीसी अधिकारी हिमांशी श्रीमाली ने बढ़ाया गौरव

उदयपुर। 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी उदयपुर की केयरटेकर ऑफिसर हिमांशी श्रीमाली (रा.उ.मा. विद्यालय कोठारिया) ने ओटीए ग्वालियर में 2 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक पीआरसीएन जेडब्ल्यू कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया और एनसीसी कमीशन प्राप्त किया।

कमांडिंग ऑफिसर कमाण्डर शकील अहमद ने बताया कि हिमांशी श्रीमाली ने इस कोर्स में न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि ऑल इंडिया स्तर पर देश के 17 एनसीसी निदेशालयां से आवरऑल मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान व नेवल विंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर यूनिट और प्रदेश का नाम रोशन किया। यह सफलता एनसीसी राजस्थान निदेशालय के अंतर्गत एनसीसी समूह मुख्यालय उदयपुर तथा 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी उदयपुर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। कमांडिंग ऑफिसर ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हिमांशी श्रीमाली की यह सफलता अन्य एएनओ और कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.