मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पचपदरा दौरा किया

( 818 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Apr, 26 17:04

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पचपदरा दौरा किया

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पचपदरा दौरा किया | उन्होंने कहा कि पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री ने
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है।उन्होंने कहा कि
सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए, माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है। इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच के निर्देश दिए गए हैं।

सभी प्रदेशवासियों के आशा की प्रतीक इस रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन शीघ्र ही माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.