Tamanna Charitable Trust के बैनर तले होगा POSH Awareness Event का आयोजन 

( 804 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 26 16:04

Tamanna Charitable Trust के बैनर तले होगा POSH Awareness Event का आयोजन 

21 मई 2026 को Islam Gymkhana में Tamanna Charitable Trust के बैनर तले एक महत्वपूर्ण POSH Awareness Event का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थलों पर सुरक्षा, सम्मान और समानता को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में जानी-मानी अभिनेत्री Vaishnavi Macdonald विशेष रूप से शामिल होकर मीडिया के सामने रूबरू होंगी और महिला सशक्तिकरण, POSH (Prevention of Sexual Harassment) जागरूकता तथा सुरक्षित कार्य वातावरण पर अपने विचार साझा करेंगी।

इवेंट के दौरान Zehra Unawala द्वारा POSH पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा, जबकि Darkhshan Sheikh (Tamanna) द्वारा मीडिया ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन और मीडिया इंटरैक्शन की समझ मिलेगी।

यह आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत पहल साबित होगा।

Tamanna Charitable Trust सभी नागरिकों और संगठनों से इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने का आह्वान करता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.