यूसीसीआई में एयरपोर्ट डायरेक्टर के साथ परिचर्चात्मक बैठक का आयोजन

( 1277 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 26 18:04

यूसीसीआई में एयरपोर्ट डायरेक्टर के साथ परिचर्चात्मक बैठक का आयोजन

उदयपुर । उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा यूसीसीआई भवन के सभागार में “उदयपुर एयरपोर्ट से बेहतर एयर कनेक्टिविटी के माध्यम से दक्षिणी राजस्थान में पर्यटन के नए अवसर” विषय पर एक परिचर्चात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि श्री सांवरमल सिंघारिया, निदेशक - महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर थे। एयर इण्डिया, इण्डिगो आदि विभिन्न एयरलाईन कम्पनियों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि उदयपुर देश के एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। ऐसे में बेहतर एयर कनेक्टिविटी पर्यटन के साथ-साथ इससे जुड़े विभिन्न उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि श्री सिंघारिया के अनुभव एवं मार्गदर्शन से विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े यूसीसीआई सदस्यों को काफी लाभ मिलेगा।
यूसीसीआई की पर्यटन सब कमेटी के चेयरमैन श्री सिद्धार्थ चतुर ने उदयपुर हवाई अड्डे पर इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधा एवं शहरों हेतु एयर कनेक्टीविटी के संदर्भ में सुझाव प्रस्तुत किये।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री सिंघारिया ने उदयपुर एयरपोर्ट पर चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास कार्यों तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आरम्भ की जा रही विभिन्न नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एयरपोर्ट के भविष्य के विकास और बेहतर सेवाओं को लेकर भी अपने विचार साझा किए। एयरपोर्ट मैनेजर श्री भरत गुप्ता ने विस्तारपूर्वक उदयपुर एयरपोर्ट से कार्गो, पर्यटन, यात्री सुविधाएं, पार्किंग, एग्जीक्यूटिव लाउन्ज एवं नई प्रस्तावित सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान खुली परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र में यूसीसीआई के सदस्य प्रतिभागियों ने विभिन्न जिज्ञासाएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका उत्तर श्री सिंघारिया तथा विभिन्न एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधियों एयर इण्डिया के श्री अमित रमानी, इण्डिगो के श्री सुल्तान अहमद द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन मानद महासचिव श्री आशीष छाबड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर यूसीसीआई की मानद कोषाध्यक्षा श्रीमति हसीना चक्कीवाला, पूर्वाध्यक्ष श्री कोमल कोठारी, श्री पवन तलेसरा, श्री जकी चक्कीवाला, श्री मुस्तफा मोती, श्री सुधीर बक्षी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में यूसीसीआई के 25 से अधिक सदस्य प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
अंत में टूरिज्म सबकमेटी के चेयरमैन श्री सिद्धार्थ चतुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.