डॉ दीपक लिंबाचिया ने सर्जनों को एडवान्स लैप्रोस्कोपी ट्रेनिंग दी इवा एन्डोस्कोपी इन्स्टिट्यूट में दो दिन प्रशिक्षण दिया

( 851 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 26 09:04

डॉ दीपक लिंबाचिया ने सर्जनों को एडवान्स लैप्रोस्कोपी ट्रेनिंग दी इवा एन्डोस्कोपी इन्स्टिट्यूट में दो दिन प्रशिक्षण दिया

उदयपुर : एडवान्स लैप्रोस्कोपिक और स्त्री-रोग कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में अग्रणी डॉ. दीपक लिंबाचिया ने देशभर से आए 15 सर्जनों के लिए दो दिवसीय एडवान्स लैप्रोस्कोपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अहमदाबाद स्थित इवा वुमन्स होस्पिटल के इवा एन्डोस्कोपी इन्स्टिट्यूट में आयोजित किया गया। डॉ. लिम्बाचिया ने कहा कि कार्यक्रम के अंत तक प्रतिभागियों ने ऐसे व्यावहारिक औरउपयोगी कौशल हासिल कर लिए, जिन्हें वे अपने अस्पतालों में तुरंत लागू कर सकते हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा और सर्जरी की सफलता में सुधार होगा।
पिछले एक दशक में डॉ. लिम्बाचिया 4,000 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों को प्रशिक्षण दे चुके हैं और मिनिमली इन्वेसिव गायनेकोलोजिकल सर्जरी के क्षेत्र मेंदेश के प्रमुख विशेषज्ञों में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके लंबे क्लिनिकल अनुभव और व्यवस्थित शैक्षणिक दृष्टिकोण ने ट्रेनी डॉक्टर्स को वास्तविक सर्जिकल निर्णय प्रक्रिया और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया। इस दो दिवसीय गहन कार्यक्रम में ओवेरियन केन्सर, एंजोमेट्रियल केन्सर, लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी, मायोमेक्टॉमी और मलाशय से जुड़े एंडोमेट्रियोसिस जैसे जटिल विषयों के साथ-साथ टीश्यू हेंडलिंग, उर्जा उपकरण, होमियोस्टेसिस और कोम्पलिकेशन मेनेजमेन्ट पर विशेष ध्यान दिया गया।कार्यक्रम के दौरान लाइव सर्जरी का प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने डॉ. लिम्बाचिया को विभिन्न प्रोसिजर्स करते हुए देखा और उनको छोटे-छोटे चरणो में उनको सच्ची समझ प्रदान की गई। प्रशिक्षण के केन्द्र में थी परिणाम केन्द्रित चर्चा, जिसमें केसों की समीक्षा और प्रश्नोत्तर सत्र शामिल थे। प्रतिभागियों नेलैप्रोस्कोपिक प्रोसिजर्स स्वतंत्र रूप से करने में अधिक आत्मविश्वास हासिल किया, वर्कफ्लो और शरीर के काम करने के शास्त्र को बेहतर समझा और अपने-अपने कार्यस्थलों पर एडवान्स तकनीकों को अपनाने की स्पष्ट रणनीति विकसित की। ज्होन्सन एन्ड ज्होन्सन इंडिया का गाइनकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजीलर्निंग एंड ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम (GALOP) इस कमी को दूर करने के लिए वास्तविक ऑपरेशन थिएटर में जटिलसर्जरी को सीधे देखने का अवसर प्रदान करता है। इसी कार्यक्रम के तहत इवा मेंआयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण को सहयोग मिला।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.