विद्यार्थियों के लिए विषय चयन पर निःशुल्क सेमिनार का होगा आयोजन

( 547 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 26 16:04

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ की ओर से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विषय एवं स्ट्रीम चयन को लेकर शनिवार को एक निःशुल्क सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार विद्यार्थियों को कक्षा 11 एवं 12 के बाद सही विषय चयन एवं करियर दिशा तय करने में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, रोजगार संभावनाओं तथा भविष्य के उभरते क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सेमिनार में विद्यार्थियों की रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुसार उचित विषय चयन पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकें।

शिक्षा प्रकोष्ठ के सचिव श्री गणेश नागदा ने बताया कि यह निःशुल्क सेमिनार 25 अप्रैल शनिवार को सांयकाल 4 बजे निम्बार्क बी.एड. कॉलेज में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. एच.आर. दवे (करियर काउंसलर एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ) होंगे। उनके साथ आर्ट्स, साइंस, स्कील डेवलपमेंट एवं कॉमर्स संकाय के अनुभवी विशेषज्ञ  भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। सेमिनार के पश्चात विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत कॉउंसलिंग में डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, सीएस, प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ, पेरामेडिकल, एआई तकनीकी विशेषज्ञ, पॉलिटेक्निक, विधि,प्रोफेसर आदि अनेक प्रोफेशल्स की सेवाएँ उपलब्ध रहेगी। उन्होने बताया कि एक विशेष बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। बैठक में डॉ. एच.आर. दवे, डॉ. बी.एस. व्यास, प्रणय जानी,राजेश पालीवाल, मुकेश पालीवाल, नीरज नागदा, दिनेश शुक्ला, दीप्ति मेनारिया, डॉ.जे.पी. श्रीमाली एवं लोकेश पालीवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.