ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र विवाद, नरसिंहपुरा बारनी में किसान संघर्ष समिति का किया गया गठन

( 358 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 26 17:04

ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र विवाद, नरसिंहपुरा बारनी में किसान संघर्ष समिति का किया गया गठन

श्रीगंगानगर। जिला प्रशासन द्वारा जोर जबरदस्ती व  हठधर्मिता को अपना कर नरसिंहपुरा बारानी गांव में ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित किए जाने के प्रयासों का विरोध तेज करने तथा हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए आज गांव की महर्षि गौतम धाम गौशाला नरसिंहपुरा बिरानी में बैठक के बुलाई गई। बैठक में आसपास के अन्य गांव के ग्रामीण भी शामिल हुए।नरसिंहपुरा बारानी में यह संयंत्र ना लगे जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की अगुवाई कर रहे महेंद्र खोथ तथा मैसी चौधरी ने बताया कि बैठक में उपस्थित लोगों ने बड़े ही महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी के विचार जानने के बाद 20 सदस्यीय जन संघर्ष समिति सर्वसम्मति से गठित की गई। समिति में उनके अलावा नरसिंहपुरा सरपंच राकेश गोरा, एलएनपी नहर अध्यक्ष गौतम मांझू, डायरेक्टर मदन सोनी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अनिल मांझू, पूर्व सरपंच सतपाल मांझू, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दौलतपुरा नैन, गौशाला प्रबंध समिति के महामंत्री राजकुमार मित्तल, चंद्रसिंह साबूकी मोड, आत्माराम सिहाग चक 34 एनएलपी,पूर्व सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, रणवीर पूनिया, पूर्व डायरेक्टर प्रत्याशी राकेश ज्यानी, राकेश गोदारा, योगेशनाथ गणेशगढ़, मांझूवास सरपंच हंसराज बामनिया, राजू बेनीवाल माझूवास, डॉ. रूपराम महिया आदि को शामिल किया गया है। बैठक में वक्ताओं ने कल गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा की गई जोर जबरदस्ती की कड़े शब्दों में निंदा की गई ।सबने संकल्प लिया कि किसी भी परिस्थिति में ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र को नरसिंहपुरा बारानी में नहीं लगने दिया जाएगा।
इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। हाईकोर्ट में भी मजबूत पैरवी की जाएगी। बैठक में बताया गया कि नरसिंहपुर बारानी के पास जिस 13 बीघा भूमि को जिला प्रशासन ने संयंत्र के लिए निर्धारित किया है,वहां आने जाने के लिए कोई सरकारी मंजूरशुदा  रास्ता नहीं है। प्रशासन जोर जबरदस्ती से किसानों के खेतों से होकर इस जगह पर आ जा रहा है। इससे किसान बड़े परेशान हैं। उनके खेत खराब हो रहे हैं। फसलें भी प्रभावित होंगी।
आज की बैठक में विशेष रूप से मदन महिया किसान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, जिसने कल की कार्रवाई के दौरान बड़ी हिम्मत तथा हौसले के साथ विरोध किया। मदन भहिया कल प्रशासन द्वारा लाई गई जेसीबी के आगे लेट गया था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.